HTML tutorial
HTML tutorial

पीएम मोदी का बीजेपी मुख्यालय में जबरदस्त स्वागत, चारों ओर गूंजे ‘मोदी-मोदी के नारे’

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है।

अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था। अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा। इस दौरान पूरा कार्यालय मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। चुनाव में एक तरफ मोदी थे तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। पूरे देश में कहीं महागठबंधन बना तो कहीं किसी ने क्षेत्रीय पार्टी के लिए सीट छोड़ दी। अकेले मोदी सब पर भारी पड़े। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते।

जबकि महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को करीब एक लाख 95 हजार वोट मिले। वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी मुख्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भले ही बहुमत से चलती हो लेकिन देश सर्वमत से चलता है और हम इस विचार के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है। यह 21वीं सदी के सपनों को लेकर चल पड़े नौजवान की विजय है।

देवभूमि खबर

Related articles