वसुदेव कुटुम्ब के 21वें ग्रीष्मकालीन शिविर ‘लक्ष्य 2026’ का समापन, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

वसुदेव कुटुम्ब के 21वें ग्रीष्मकालीन शिविर ‘लक्ष्य 2026’ का समापन, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Spread the love

देहरादून।वसुदेव कुटुम्ब द्वारा आयोजित 21वें चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर ‘लक्ष्य 2026’ का सफलतापूर्वक समापन ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर, कोलागढ़ रोड, देहरादून में हुआ। 28 से 31 मई तक आयोजित इस शिविर में कक्षा 8 और 9 के 12 से अधिक विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष शिविर की थीम “संस्कारों का विकास एवं राष्ट्र निर्माण” रही।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग, डांस, जुम्बा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों, खुशी, जीवन लक्ष्य, कृतज्ञता और सेवा भाव जैसे विषयों की जानकारी रोचक गतिविधियों और खेलों के माध्यम से दी गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

एनसीबी निरीक्षक अनिल नौटियाल ने नशामुक्ति, ओएनजीसी के शौर्य सिंह ने अग्नि सुरक्षा, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रदीप सिवाच ने राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन तथा डॉ. मुकुल शर्मा ने सकारात्मकता विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

शिविर के अंतिम दिन ‘बेस्ट पार्टिसिपेंट’ का चयन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर सूरज (राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवलाकला), द्वितीय स्थान पर दीपादित्य मंगल (एसजीआरआर तालाब) तथा तृतीय स्थान पर आंचल नेगी (अखिल भारतीय महिला आश्रम) रहीं।

संस्था की सचिव कोमल बी. सिंह, संयुक्त सचिव अनिल बंसल, कार्यकारी सदस्य शशिकांत शर्मा, एच.एस. जोशी सहित वसुदेव कुटुम्ब के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर वसुदेव कुटुम्ब परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles