कृष्णा नगर कॉलोनी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, तीन गिरफ्तार

कृष्णा नगर कॉलोनी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, तीन गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृष्णा नगर कॉलोनी, श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा 21 सितंबर 2026 को की गई।

आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कृष्णा नगर कॉलोनी में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आबकारी टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 115 पाउच माल्टा देशी शराब, 22 पव्वे इंपीरियल ब्लू शराब तथा 8 कैन बीयर बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, ऋषिकेश, मरनी देवी पत्नी कमलेश साहनी निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, ऋषिकेश तथा विष्णु पुत्र रामचंद्र निवासी रविदास नगर, विजय नगर, इंदौर के रूप में हुई है।

आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

देवभूमि खबर

Related articles