रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का BLA संवाद कार्यक्रम, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और SIR प्रक्रिया पर दिया जोर

रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का BLA संवाद कार्यक्रम, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और SIR प्रक्रिया पर दिया जोर
Spread the love

देहरादून ।रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के प्रभावी संचालन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलए की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि सभी बीएलए मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्वाचन अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने बताया कि रायपुर विधानसभा के सभी 214 बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पूरी कर ली गई है तथा अधिकांश बूथों पर मतदाता सहायता केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी बीएलए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का माहौल बन रहा है और कांग्रेस अपनी ‘सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रही है।

कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट, पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट, तेजेन्द्र रावत, सुलेमान अली, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles