विद्यालयी शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

विद्यालयी शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
Spread the love

देहरादून। वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के तहत उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं के. एस. रावत को वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) एवं अपर परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), नैनीताल नियुक्त करते हुए प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल तथा लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल के नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दिए जाने से शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, विभागीय समन्वय और मजबूत होगा तथा प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

देवभूमि खबर

Related articles