बारिश और कोहरे की चादर में लिपटा नैनीताल, जनजीवन प्रभावित

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल के चारों ओर इस कदर कोहरा छाया हुआ है कि आमने सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। तेज बिजली की गर्जना के साथ साथ बारिश का भी दौर जारी है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पर्यटकों की संख्या में भी कमी नजर आने लग गई है। वही जाम के झाम से स्थानीय लोगों को भी राहत मिल रही है। नही तो जाम के झाम से पैदल चलने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पर्यटक जो नैनीताल व उसके आसपास घूमने के लिए आये हुए हैं वह भी अपने होटलों में दुबके हुये हैं। यहाँ स्कूलों में भी आज से पढ़ाई शुरू हो गई है। नैनीताल भी आज सुनसान नजर आ रहा है। पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों की चहल पहल भी बहुत कम नजर आ रही है। झील में कोई भी नाव सुबह से ही नहीं चल रही है। वाहन चलाने वाले चालकों को भी बहुत परेशानी हो रही है। देर रात से बारिश का दौर जारी है। अभी भी बारिश का दौर जारी है और चारों ओर पूरे पहाड़ो में कोहरा छाया हुआ है। साथ मे बारिश के चलते ठंड भी पड़ने लग गई है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
नैनीताल व उसके आसपास जो होटल मंहगे दामों में पर्यटकों को मिल रहे थे अब वह सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहे हैं। अब बरसात शुरू हो गई है नैनीताल व उसके आसपास का मौसम इसी तरह रहेगा। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज कैची धाम में भी भक्तों की आवाजाही में कमी देखी जा रही है। अब स्कूल आदि भी धीरे धीरे खुलते जा रहे हैं। इस वजह से भी अब नैनीताल में पर्यटकों की संख्या कम नजर आ रही है।

