HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी तस्करी की शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार

ऋषिकेश आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी तस्करी की शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक चारपहिया वाहन से 7 पेटी शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति को 47 पाउच देसी शराब के साथ पकड़ा गया।

आबकारी विभाग के अनुसार, हरिद्वार जनपद से वाहन संख्या UK08AR6434 में तस्करी कर लाई जा रही कुल 7 पेटी शराब, जिसमें 5 पेटी अंग्रेजी शराब और 2 पेटी बीयर शामिल थीं, को रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर बरामद किया गया। मौके से वाहन चालक अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद, निवासी जगजीतपुर, हरिद्वार, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में शांति नगर, बनखंडी क्षेत्र से आशीष गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता को 47 पाउच माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, दीपा, रीना, तथा सिपाही सोनम और रेशमा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles