कांग्रेस मुख्यालय के सामाने तैनात हुआ राफेल

नई दिल्ली।एजेंसी।लड़ाकू विमान राफेल का एक स्टैचू एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ के सरकारी आवास के बाहर रखा गया है। जिसका मुंह सीधा 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की तरफ है। धनोआ के बंगले के बाहर सुखोई एसयू-30 मॉडल को हटाकर राफेल का स्टैचू लगाया गया है।
वायुसेना प्रमुख का सरकारी आवास 23 अकबर रोड है। इसके ठीक सामने कांग्रेस का मुख्यालय है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल विमान को चुनावी मुद्दा बनाया था। साथ ही इसे लेकर बीजेपी नीत सरकार पर जमकर हमला किया था।
भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए नीत सरकार राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर एक बड़े राजनीतिक विवाद में आ गई थी। जिसे विपक्ष ने एक मुद्दा बनाया, खासतौर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सौदे में अपने प्रभाव का उपयोग करने का आरोप लगाया।

