HTML tutorial
HTML tutorial

सोनिया गांधी चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की नेता

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन के रूप में चुना गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता के रूप में चुना गया। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।’

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता के तौर पर केरल से कांग्रेस के नेता के सुरेश को भी चुनने की बात चल रही है। के सुरेश केरल से छह बार सांसद चुने गये हैं और दलित नेता भी हैं। लोकसभा का नेता अब सोनिया गांधी को चुनना है। इसके लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया और कहा कि हमारे 52 सांसद इंच-इंच की लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा है कि हमें आक्रामक बने रहना है.

इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही हैं और पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद बैठक में मौजूद हैं। इस बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं। सीपीपी की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है, जिसमें संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles