गोल्डन कार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होंगे कर्मचारी संगठन, स्वास्थ्य मंत्री से होगी महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून। प्रदेश के राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनरों को गोल्डन कार्ड योजना के तहत आ रही विभिन्न समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान के लिए सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन एकजुट होंगे। उत्तराखंड सचिवालय संघ की पहल पर 11 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक से पूर्व उसी दिन अपराह्न 2 बजे सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी सभागार में तैयारी बैठक होगी। इसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि गोल्डन कार्ड योजना से जुड़ी समस्याओं, प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर बिंदुवार चर्चा करेंगे। इसके बाद सभी संगठनों की सहमति से एक साझा एवं ठोस एजेंडा तैयार कर स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अन्य चिकित्सा भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबे समय से लंबित भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध करने की मांग की जाएगी।
इसके अलावा गोल्डन कार्ड से संबद्ध चिकित्सालयों में उपचार व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, अधिक अस्पतालों को योजना से जोड़े रखने और लाभार्थियों को उपचार के दौरान आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान पर भी चर्चा होगी। कैशलेस उपचार में आने वाली समस्याओं, अस्पतालों की प्रक्रिया, संबद्ध चिकित्सालयों के लंबित भुगतान तथा योजना के वित्तीय एवं प्रशासनिक संचालन से जुड़े विषय भी बैठक में उठाए जाएंगे।
सचिवालय संघ का कहना है कि बैठक केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी, निश्चित समयसीमा और प्रभावी कार्ययोजना तय होनी चाहिए। संघ की ओर से प्रयास किया जाएगा कि बैठक में उठाए गए प्रमुख विषयों पर सकारात्मक निर्णय की दिशा में ठोस पहल हो।
संघ ने कहा कि गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याएं किसी एक संगठन या विभाग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध प्रदेश के सभी राजकीय कार्मिकों, पेंशनरों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य हितों से है। ऐसे में सभी कर्मचारी संगठनों को संगठनात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से समस्याएं उठानी चाहिए।
उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों से 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे एफआरडीसी सभागार में होने वाली तैयारी बैठक में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है, ताकि साझा एजेंडा तैयार कर उसी दिन शाम 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके। संघ ने कहा कि गोल्डन कार्ड का सुगम, प्रभावी एवं निर्बाध लाभ प्रत्येक पात्र कार्मिक एवं पेंशनर तक

