मूसलाधार बारिश के चलते पाहाड़ो से लुढ़के पत्थर मार्ग हुआ अवरुद्ध

मूसलाधार बारिश के चलते पाहाड़ो से लुढ़के पत्थर मार्ग हुआ अवरुद्ध
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल हल्द्वानी मार्ग भूजियाघाट के समीप देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पाहाड़ो से भयंकर पत्थरों के लुढ़कने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निरंतर बारिश के चलते हल्द्वानी नैनीताल मार्ग भूजियाघाट के समीप आज सुबह अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। अचानक सड़क बंद होने से कई वाहन और यात्री रास्ते में फंस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। इसके बाद बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। मार्ग बंद होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि भूस्खलन के वक्त कोई वाहन उस स्थान से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर एनएचएआई की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए मशीनें मौके पर भेजी गई हैं। टीम जल्द से जल्द मार्ग को यातायात के लिए खोलने में जुटी है।

देवभूमि खबर

Related articles