बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस का सोशल मीडिया संगठन: संदीप गुप्ता

बूथ स्तर तक मजबूत होगा कांग्रेस का सोशल मीडिया संगठन: संदीप गुप्ता
Spread the love

देहरादून।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता एवं अक्षित सिंह उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने दोनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।

बैठक में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने, विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया को सक्रिय, प्रभावी और जनसरोकारों से जुड़ा डिजिटल संगठन बनाया जाएगा। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक टीम को मजबूत करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों को तथ्यों के साथ जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर और उनकी नई टीम के साथ मिलकर संगठन विस्तार के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत और प्रभावी डिजिटल नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

बैठक में सोशल मीडिया विभाग के सह-अध्यक्ष भरत शर्मा, समन्वयक मधुसूदन सुंदरियाल सहित नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles