जन्माष्टमी पर गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

जन्माष्टमी पर गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी, नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के शेर का डांडा क्षेत्र में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति की ओर से आयोजित डोला जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रेरणा संगठन महिला समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका दीपा बिष्ट, प्रेरणा संगठन की संरक्षिका लता रावत, नगरपालिका बालिका इंटर कॉलेज सूखाताल की पूर्व प्रधानाचार्या सुशीला जोशी, जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या आनन्दी आर्या तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला उप्रेती को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से सभी शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रेरणा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के योगदान और उनके अनुभव का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रेरणा संगठन की सदस्य डॉली भट्टाचार्या, विनीता चंदोला, सावित्री असवाल, तरुणा तिवारी, जानकी बिष्ट, पुष्पा पाठक, नंदी राठौर, नीमा जोशी, निर्मला डालाकोटी, भावना पांडे, मुन्नी, दीपा बिष्ट, नीमा भोरियाल, ललिता नेगी, मीना बिष्ट, मुन्नी पंत, पुष्पा फर्त्याल, ज्योति चौधरी, रमा पाठक, ममता साही, भावना बड़ोला, भावना मनराल, दीपा पांडे एवं मंजू पांडे सहित अनेक सदस्य मौजूद रहीं।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन और शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं के सम्मान ने कार्यक्रम को धार्मिक आस्था, सामाजिक सरोकार और गुरुजनों के प्रति सम्मान का संगम बना दिया। प्रेरणा संगठन की पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles