हरिद्वार पुलिस के 32 जवानों को मिला पुलिस मैन ऑफ द मंथ सम्मान

हरिद्वार पुलिस के 32 जवानों को मिला पुलिस मैन ऑफ द मंथ सम्मान
Spread the love

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए समस्याओं की जानकारी ली। अपने स्तर की समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सम्मेलन के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर अन्य पुलिसकर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने तथा विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए 32 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। अगस्त 2026 के लिए इन कार्मिकों का चयन ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ के रूप में किया गया।

कलियर मेला सेल से हेड कांस्टेबल जय प्रकाश, हेड कांस्टेबल संजयराम, कांस्टेबल सचिन और होमगार्ड शेखर सैनी, कोतवाली नगर से कांस्टेबल आशीष अधिकारी, कोतवाली श्यामपुर से अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, हेड कांस्टेबल विकास भट्ट और कांस्टेबल सुशील चौहान को सम्मानित किया गया।

कनखल से अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी, कांस्टेबल करम सिंह और कांस्टेबल नवीन क्षेत्री, ज्वालापुर से कांस्टेबल अर्जुन चौहान, बहादराबाद से कांस्टेबल पंकज बिष्ट, रानीपुर से महिला उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी तथा सिडकुल से हेड कांस्टेबल संजय को सम्मान मिला।

गंगनहर से हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, मंगलौर से उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला एवं अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू, कलियर से हेड कांस्टेबल भादूराम वर्मा, लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान तथा सीआईयू रुड़की से कांस्टेबल राहुल नेगी को भी पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया।

सीपीयू हरिद्वार से उपनिरीक्षक विनोद चौहान, यातायात हरिद्वार से अपर उपनिरीक्षक बिरेन्द्र पाण्डेय एवं होमगार्ड मदनपाल, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हरिद्वार से महिला होमगार्ड सोनिया, जल पुलिस से उपनिरीक्षक इखलाख एवं हेड कांस्टेबल विशाल सिंह को सम्मानित किया गया।

फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन मातबर सिंह, स्थापना अभिलेख इकाई हरिद्वार से उपनिरीक्षक फरमान अली, पुलिस दूरसंचार से मुख्य आरक्षी आशीष कुमार तथा पुलिस लाइन हरिद्वार से उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत एवं हेड कांस्टेबल नरेश को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में विभिन्न थानों एवं शाखाओं की ओर से लगाई गई झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। पुलिस दूरसंचार ने प्रथम, फायर सर्विस ने द्वितीय और थाना सिडकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles