रुद्रपुर में तीन निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली को मिला नया प्रभारी

रुद्रपुर में तीन निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली को मिला नया प्रभारी
Spread the love

रुद्रपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति  ने  तीन निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता नियुक्त किया गया है।

वहीं, नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊधमसिंहनगर में तैनाती दी गई है। इसके अलावा कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है।

सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles