डाकपत्थर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: छह पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विकासनगर । वीरेन्द्र शहीद केशव चन्द्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक महाविद्यालय के छात्रसंघ के छह पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए तीन, सह-सचिव छात्रा आरक्षित पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष छात्रा आरक्षित पद के लिए तीन तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार कुल छह पदों के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रसंघ निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम एवं नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।
