HTML tutorial
HTML tutorial

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी के निधन पर शिक्षकों में शोक

Spread the love

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय संरक्षक, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल रहे सत्यपाल सिंह नेगी के निधन पर अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से संगठन से जुड़े शिक्षक एवं कर्मचारी स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्यपाल सिंह नेगी ने अपने पूरे जीवन में शिक्षक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के गठन में भी महत्वपूर्ण और अमूल्य योगदान दिया। शिक्षक हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। संगठन में उनके योगदान और समर्पण की भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

शोक व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी हमेशा सत्यपाल सिंह नेगी के योगदान के ऋणी रहेंगे। उनके निधन से संगठन और शिक्षक समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रांतीय संरक्षक प्रेम सिंह सजवाण, प्रदीप डबराल, जय प्रकाश बहुगुणा, राजेंद्र कुकरेती, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नौटियाल, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, जिला संरक्षक देहरादून आर.सी. शर्मा, जिलाध्यक्ष देहरादून दिनेश डोबरियाल, जिलामंत्री महावीर सिंह मेहता, पूर्व मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण, कोषाध्यक्ष गिरीश सेमवाल सहित सभी प्रांतीय एवं मंडलीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री तथा जनपदीय एवं मंडलीय पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles