HTML tutorial
HTML tutorial

राकेश राणा बने संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर–देवप्रयाग के प्रभारी

राकेश राणा बने संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर–देवप्रयाग के प्रभारी
Spread the love

30 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव का कांग्रेस को मिलेगा लाभ, कार्यकर्ताओं ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर–देवप्रयाग का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, प्रदेशभर में विभिन्न संगठनात्मक जनपदों के लिए प्रभारी तथा विधानसभा क्षेत्रों के लिए सह-प्रभारियों की नियुक्तियाँ की गई हैं।

राकेश राणा की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन में लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले राणा ने छात्र राजनीति से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी नरेंद्रनगर–देवप्रयाग के अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह असवाल ने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राकेश राणा का लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके मार्गदर्शन में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

राकेश राणा को प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक ओम गोपाल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र गोसाईं, राकेश बिष्ट, प्रताप सिंह भंडारी, लब्बू नौटियाल, आदित्य परमार, रब्बानी, विजय धस्माना, शशि प्रकाश भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सुरेश राणा, राजेंद्र बुटोला, मुकेश बर्त्वाल, दीपक थपलियाल, शीशपाल सजवाण, सोहन लाल चमोली, सबल सिंह पंवार, बैताल सिंह, अनिल रावत, सूरत सिंह आर्य, रतन सिंह नेगी, राजेंद्र चौहान, हिमांशु केंतुरा, कल्पना पंवार, सुनील आर्य, अजय रमौला सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सभी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राकेश राणा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर–देवप्रयाग में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

देवभूमि खबर

Related articles