HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस के मातृशक्ति सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और भोजन माताओं को किया सम्मानित

कांग्रेस के मातृशक्ति सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और भोजन माताओं को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस में कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर की ओर से मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और भोजन माताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इन महिलाओं का योगदान समाज की आधारशिला है। केवल सम्मान समारोह आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें उचित मानदेय, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा और उनके श्रम के अनुरूप अधिकार दिलाना भी जरूरी है।

कांग्रेस ने मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ उनके अधिकारों, समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में आशा वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे, अनीता दास, विमलेश वर्मा, कामिनी कश्यप, राखी गुप्ता, उत्तराखण्ड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला संयोजिका मधु पुंडीर, जिला अध्यक्ष तन्नू बम्बा, मीडिया प्रभारी गीता चौहान, सविता पुंडीर, संगीता भट्ट, सुनीता, निर्मला शर्मा एवं रीटा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स और भोजन माताएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पिया थापा, पार्षद संगीता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग के महानगर अध्यक्ष गुरचरण कौशल, मधुसूदन सुंदरियाल एवं स्वाती नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles