मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवम्बर यानी रविवार को नारी शक्ति सम्मान में लेंगे हिस्सा

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के कालाढूंगी में एक दिवसीय भ्रमण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवम्बर यानी रविवार कोआ रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवम्बर को पूर्वाह्न 9:30 बजे लोहियाहेड हैलीपेड से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 9:45 बजे रा.पॉलीटेक्निक कॉलेज हैलीपेड कालाढूंगी पहुंचेंगे तथा 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान कालाढूंगी पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11:20 बजे रा. पॉलिटेक्निक हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे।


