HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने 58 विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया अध्यक्ष किए नियुक्त, अभिनव थापर ने जारी की सूची

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने 58 विधानसभा क्षेत्रों में सोशल मीडिया अध्यक्ष किए नियुक्त, अभिनव थापर ने जारी की सूची
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने 28 नवंबर 2026 को प्रदेश की 58 विधानसभा सीटों के लिए नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार जारी इस सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों का प्रभावी संचालन करने के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है।

क्र.सं. (S.No) नाम विधानसभा
1. श्री नितेश चौहान 1 – पुरोला
2. श्री आजाद जोशी 3 – गंगोत्री
3. श्री ईश्वर सिंह नेगी 4 – बद्रीनाथ
4. श्री जगत बिष्ट 5 – थराली
5. श्री संजय सिंह 6 – कर्णप्रयाग
6. श्री अरविन्द सिंह गोसाई 7 – केदारनाथ
7. श्री निशांत बिष्ट 8 – रुद्रप्रयाग
8. श्री शुभांकर जुयाल 9 – घनसाली
9. श्री नरेश उमरियल 10 – देवप्रयाग
10. श्री सुमित रावत 11 – नरेंद्र नगर
11. श्री रोशन कंडियाल 13 – टिहरी
12. श्री गंभीर असवाल 14 – धनौल्टी
13. श्री विजय पाल चौहान 15 – चकराता
14. श्री मोहम्मद जैद 16 – विकासनगर
15. श्री अनिरुद्ध मंगाई 17 – सहसपुर
16. श्रीमती नीना थापा 18 – धर्मपुर
17. श्री नमन कुमार 20 – राजपुर रोड
18. श्री त्रिलोचन सिंह जस्सल 21 – देहरादून कैंट
19. श्री राजन पुंडीर 22 – मसूरी
20. श्रीमती इंदू भंडारी 23 – डोईवाला
21. श्री ऋषि सिंघल 24 – ऋषिकेश
22. श्री आर्यन बक्शी 25 – हरिद्वार
23. श्री प्रभात तिवारी 26 – रानीपुर
24. श्री तरुण मालौ 27 – ज्वालापुर
25. श्री विनय सैनी 28 – भगवानपुर
26. श्री सुमित पंवार 33 – मंगलोर
27. श्री फरहान मलिक 34 – लक्सर
28. श्री विजेंदर सैनी 35 – हरिद्वार ग्रामीण
29. श्री धीरज प्रकाश आर्या 36 – यमकेश्वर
30. श्री आशीष राणा 37 – पौड़ी
31. श्री रूप सिंह भंडारी 38 – श्रीनगर
32. श्री चंद्रजीत बोरा 40 – लैंसडौन
33. श्री विनय गोसाई 41 – कोटद्वार
34. श्री कमलेश पंवार 42 – धारचूला
35. श्री राजेन्द्र बोरा 43 – डीडीहाट
36. श्री शंकर खड़ायत 44 – पिथौरागढ़
37. श्री दीपक सिंह रावत 45 – गंगोलीहाट
38. श्री प्रमोद मेहता 46 – कपकोट
39. श्री ललित प्रसाद जोशी 47 – बागेश्वर
40. श्री रमेश सिंह बोहरा 48 – द्वाराहाट
41. श्री प्रकाश सिंह नेगी 49 – सल्ट
42. श्री रोहित बिष्ट 50 – रानीखेत
43. श्री रोहित कुमार अरोड़ा 51 – सोमेश्वर
44. श्री गौरव जोशी 54 – चम्पावत
45. श्री अजय गोरखा 55 – लोहाघाट
46. श्री दीपेश कबड़वाल 56 – लालकुआं
47. श्री राजेश नैनवाल 57 – भीमताल
48. श्री दीपक जोशी 58 – नैनीताल
49. श्री संजू उप्रेती 59 – हल्द्वानी
50. श्री विनय पड़लिया 61 – रामनगर
51. श्री मोहित चौहान 63 – काशीपुर
52. श्री नितिन बिष्ट 64 – बाजपुर
53. श्री रोबिन हंस 65 – गदरपुर
54. श्री सुनील चुग 66 – रुद्रपुर
55. श्री सोएब अंसारी 67 – किच्छा
56. श्री नरेश कुमार बिस्वास 68 – सितारगंज
57. श्री सुरेंद्र बिष्ट 69 – नानकमत्ता
58. श्री उमेश चंद 70 – खटीमा

प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी मुद्दों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डिजिटल चुनावी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के साथ संवाद स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर विशेष जोर रहेगा।

जारी सूची की प्रतिलिपि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुश्री कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी भेजी गई है।

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की इस नियुक्ति प्रक्रिया को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने की महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles