सोर्स सेग्रीगेसन सप्ताह ,स्कूली छात्रों ने सफाई के प्रति किया जागरूक
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। सोर्स सेग्रिगेशन सप्ताह के चौथे दिन जिलाधिकारी मंगेश घिडिल्याल के नेतृत्व में राबाइंका की छात्राओं, नगर पालिका नगर पालिका अध्यक्षा गीता झिंक्वाण, कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट, वार्ड सभासद अंकुर खन्ना, पीटीए अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सेमवाल एवं पर्यावरण मित्रों ने हीतडांग पुनाड़ मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्कूली छात्राओं में काफी जोश देखा। उन्होंने घर-घर जाकर गीले व सूखे कूडे़ को चैक किया और अलग-अलग रखने को कहा। अभियान के दौरान पाया गया कि कुछ लोग कूडे का पृथक्करण नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्कूली छात्राओं ने उन्हें करके दिखाया। स्कूली बच्चों ने कूडे को पृथक्करण के लाभ के विषय में भी महिलाओं को समझाया। बताया कि जैविक कूडे़ को अलग रखने से खाद बनाई जाएगी व अजैविक कूडे को अलग करने से पुनःचक्रण पर कार्य की योजना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कूडे़ के बेहतर प्रबंधन न होने के कारण होंडा शोरूम के प्रबंधक पर पाचं हजार का आर्थिक दण्ड आरोपित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सोर्स सेग्रिगेशन वीक तीस जून तक आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक संख्या में प्रतिभागी वाली और सोर्स सेग्रिगेशन एवं जागरूकता का बेहतरीन कार्य करने वाली टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा। बताया कि प्रथम पुरस्कार को दस हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार को पांच हजार एवं तृतीय पुरस्कार को तीन हजार रूपये तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह झिक्वांण, अधिशासी अधिकारी सजंय रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चन्द्र, राबाइंका की अनामिका गैरोला, अंजलि नेगी, प्रियंका, दीक्षा, फरहान, निकिता, प्रीती, स्वच्छ गंगा कार्यकर्ता, कांेचिग कर रहे छात्र-छात्रायें, जयकृत कण्डवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर सोर्स सेग्रिगेशन सप्ताह के तहत अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज जवाहर नगर के छात्र-छात्रात्रों के साथ प्रधानाचार्य सूरबीर सिंह रमोला, सभासद मंजू देवी रमोला, सभासद श्रीमती सुचिता देवी दुमागा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरूणा देवी बेंजवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बेंजवाल ने जवाहर नगर के गंगानगर फलई, सौड़ी में संयुक्त रूप से घर घर जाकर गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करके दिखाया। इस दौरान बताया गया कि गीले कूड़े से खाद तैयार कर अपनी सब्जी उत्पादन के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।

