वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है:मुख्यमंत्री

Spread the love

पंतनगर।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंतनगर में कृषक महोत्सव रबी2017 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषक महोत्सव रबि2017 के माध्यम से किसानों को नई तकनीक आदि की जानकारी दी जायेगी साथ ही किसानो के सुझाव भी प्राप्त किये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने जनपद के न्याय पंचायतो में जाने वाले 03 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ 06 से 15 अक्टूबर, 2017 तक जनपद की 27 न्याय पंचायतों में जाकर कृषकों की समस्याओं का निराकरण करेगें व उर्वरक, बीज, जैव रसायन, कृषि रक्षा रसायन तथा उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य विभाग से सम्बन्धित निवेश भी उपलब्ध करायेगें। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला, श्री राजकुमार ठुकराल, जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद दाते, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.ए.के.मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles