HTML tutorial
HTML tutorial

नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा बाइक रैली का आयोजन

Spread the love
देहरादून ।देवभूमि खबर।। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत  पुलिस लाइन देहरादून से क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री राकेश देवली के नेतृत्व में आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
पुलिस द्वारा आम जन को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के संबंध में जानकारी दी गयी तथा नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होने की अपील की। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपने आसपास नशा करने या नशे का कारोबार करने वालों  के संबंध में तत्काल सूचना पुलिस को देने कीकी अपील की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा अलग-अलग स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया किया गया।  बाइक रैली पुलिस लाइन देहरादून से प्रारंभ होकर आराघर टी जंक्शन से सर्वे चौक, यूक्लिप्टस चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, शूरी चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन पर आकर समाप्त हुयी। उक्त बाइक रैली के दौरान निरीक्षक यातायात श्री राजपाल सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,  एस0पी0 बलूनी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles