टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले एएनएम पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी: डीएम
बागेश्वर ।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी रंजना ने मिजिल्स रूबैला टीकाकरण की सफलता के लिए आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ए0एन0एम0 के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले ए0एन0एम0 पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और जो अच्छा कार्य करेंगी उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने ए0एन0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति विश्वास पैदा करें, अभिभावकों में एम.आर. टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा कर शतप्रतिशत टीकारण हासिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आशा व ऑंगनबाडी कार्यकित्रयों को निर्देशित करें कि वे घरघर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों को एम.आर. टीका अवश्य लगवाने को कहें। टीकारण के सम्बन्ध में उन्हें किसी प्रकार की शंका हो तो वह चिकित्सकों से परामर्श लेकर शंका का समाधान करवायें। कहा कि अभियान को मिशन मोड में चलाकर इसकी सफलता के लिए तत्परता से कार्य करें। अभिभावकों में सकारात्मक सोच पैदा करने का प्रयास करें। टीकाकरण में सावधानी बरतें सजग होकर कार्य करें इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक सिरिंज से केवल एक बच्चे का ही टीकाकरण करें। खाली सिंरिज को इक्कट्ठा कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जमा करायें ताकि उसे नश्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कठिनाई होने पर तुरन्त कन्ट्रोल रूम अथवा मुख्य चिकित्साधिकारी से सीधे वार्ता करें। टीकाकरण के समय बैनर अवश्य लगायें और फोटोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी ए0एन0एम0 को अपनेअपने क्षेत्रों की आशा व ऑंगनबाडी कार्यकत्रियों से गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करनेे तथा उनकी सूची प्राप्त कर निर्धारित समय पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के निर्देश दिये साथ ही हाईरिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेश ध्यान दें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। वीडियों कान्फेस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शैलजा भट्ट ने बताया कि मिजिल्स व रूबैला बीमारियों के उन्मूलन हेतु 30 अक्टूबर से एम.आर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 9 माह से 15 वर्श तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। 5 से 15 साल तक के बच्चे का टीकाकरण उसके स्कूल में एवं उससे छोटे बच्चों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को खसरा या रूबेला से जुडे जानलेखा बीमारियां जैसे निमोनिया,दस्त,दिमागी बुखार से बचाव के लिए अवश्य एम.आर. टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने ए0एन0एम0 को मिजिल्स रूबैला अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शतप्रतिशत टीकाकरण कर अभियान को सफल बनायें । वीडियो कान्फ्रेस में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जे0सी0मण्डल,जिला इडिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा तथा जनपद की समस्त ए0एन0एम0 मौजूद थी।

