जनपद रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सेना दिवस

Spread the love

रूद्रप्रयाग राष्ट्रीय एकता को बढावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व 10 जैकलाई के सौजन्य से जनपद में सेना दिवस हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करिप्पा ने ब्रिटिश कमांडर जनरल राय फ्रांसिस बुचर से पद भार संभाला था। सेना दिवस की शुरूआत भारत के लेफ्टिनंेट जनरल केएम करिप्पा को सम्मान देने के लिए की गई थी जो भारत के पहले प्रधान सेनापति थे। इस दिन नई दिल्ली मे सेना के सभी मुख्यालय में परेड्स व मिलिट्री शो का भी आयोजन किया जाता है।
गुलाबराय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ सरदार सिंह चैहान ने कहा कि भारत देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए सीमाओं में तैनात सैनिकों व देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का न्योच्छावर करने वाले समस्त वीर सपूतों को श्रद्धाजलि अर्पित है। यह दिन देश के प्रति समर्पण और कुर्बानी देने की प्रेरणा का पवित्र अवसर माना जाता है। कहा कि भारतीय सेना दिवस पर सेना हमें सुरक्षा का एहसास कराती है और उस पर हमेशा खरा उतरती है। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा के समय भी देशवासियों की सुरक्षा करती है। हम सभी को अपनी सेना पर गर्व है।
आयोजित कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम प्रातः09 से 10 बजे तक रुद्रप्रयाग-केदारनाथ बाइपास पुल से वन विभाग कार्यालय होते हुए जवाडी बाईपास होते हुए मिनी मैराथन दौड का आयोजन किया गया जिसके प्रथम 10 विजेताओं को मुख्य अतिथि सीडीओ व मेजर ऋषभ द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गुलाबराय मैदान में 10 जैकलाई द्वारा सैन्य शस्त्रों की प्रदर्शनी आमजनमानस के लिए लगाई जाएगी जिसमे हैन्ड हैल्ड थर्मल इमेजर, इन्सास राइफल, एके-47, स्नाइपर राइफल, ग्रीनेड लाॅन्चर, मार्टार, मशीन गन व आदि शामिल है। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हवलदार केवल सिंह की टीम ने आर्मी बैण्ड की मधुर धुनों के साथ किया।
इस अवसर पर ओआईसी ईसीएचएस कर्नल जे पी काला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आर एल थापा, मेजर शिवा, सहित अनूप नेगी मेमोरियल, शिशु विद्या मंदिर, बेलनी व अन्य स्कूली बच्चे, प्रशासनिक व सेना के अधिकारी तथा जवान उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles