उच्च शिक्षा कल्याण परिषद का प्रतिनिधि मंडल दर्जा राज्य मंत्री प्रो0बहादुर सिंह बिष्ट से मिला ।

Spread the love

देहरादून विधानसभा में उत्तराखंड स्ववित्त पोषित उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थानों के संगठन उच्च शिक्षा कल्याण परिषद उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उच्च शिक्षा के राज्य मंत्री बने प्रो बहादुर सिंह जी का स्वागत किया । परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि बिष्ट जी का जन्म आठ जून उन्नीस सौ पचास को बागेश्वर जनपद में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय रानीखेत से हुई जिसके बाद उनके द्वारा उच्च शिक्षा के लिए अल्मोड़ा का रुख किया तथा बीएससी अल्मोड़ा, एमएससी, स्नाकोत्तर पीएचडी नैनीताल विश्वविद्यालय से की और बाद में आप ने उन्नीस सौ बहत्तर में गोपेश्वर राजकीय कालेज से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के रुप में कैरियर की शुरुआत करी। पचास वर्ष तक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त डा बहादुर सिंह जी पुर्व में प्रिंसिपल बागेश्वर ,जाईखाल , एमबीपीजी हल्द्वानी रह चुके है और बाद में निदेशक उच्च शिक्षा के पद पर भी कार्य बखुबी किया। वर्तमान में प्रो0 बिष्ट द्वारा विभाग संघ चालक नैनीताल का दायित्व भी निर्वाहन किया जा रहा है ।
ललित जोशी ने कहा कि डा बहादुर सिंह बिष्ट के नियुक्ति पर शिक्षाविदो एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुडे लोगों में खुशी का माहौल है और निश्चित रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिष्ट जी नया आयाम हासिल कर उच्च शिक्षा को पराकाष्ठा के शिखर तक पहुचायेंगे।
इस दौरान स्वागत करने वालों में परिषद के महामंत्री निशांत थपलियाल, अनिल तोमर, जितेंद्र यादव, शक्ति बर्थवाल, तरूण सक्सेना, योगेश मलकानी , कुलदीप कुल्याल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर प्रो0 बिष्ट जी का स्वागत किया।

देवभूमि खबर