पूर्व विधायक राजकुमार को कांग्रेस एससी-एसटी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

देहरादून।देवभूमि खबर।। पूर्व विधायक राजकुमार को कांग्रेस पार्टी द्वारा एससी, एसटी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा जब किसी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पद दिया जाता है तो उस व्यक्ति की ेिजम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार कोे यह पद देकर पार्टी ने उन्हे और अधिक काम करने का मौका दिया है। वह युवा है और अब पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्हे कड़ी मेहनत करनी है। उन्होने उम्मीद जतायी कि राजकुमार के नेतृत्व में एससी एसटी के लोगों का पार्टी में और अधिक भरोसा बढ़ेगा। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हे बड़ी फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

