महानिदेशक स्वास्थ्य डा0 अमिता उप्रेती ने किया मोबाईल सर्वे वैन का फ्लैग ऑफ

महानिदेशक स्वास्थ्य डा0 अमिता उप्रेती ने किया मोबाईल सर्वे वैन का फ्लैग ऑफ
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। महानिदेशक स्वास्थ्य डा0 अमिता उप्रेती ने उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत मेडिकल मोबाईल सर्वे वैन का फ्लैग ऑफ किया ।  मोबाईल वैन के साथ भारत सरकार द्वारा एक टीम  डॉ.  अश्वनी यादव के नेतृत्व में अपना सर्वेक्षण हरिद्वार जिलें से शुरू करेगी और उसके पश्चात रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में करेगी।इस सर्वेक्षण में मेडिकल मोबाईल यूनिट बस में सम्भावित क्षय रोगी का सम्पूर्ण परीक्षण किया जायेगा, जो उन्नत तकनीकों जैसे सी0बी0 नॉट, एक्सरे और ऑटो एनालाइज़र से लैस है। उत्तराखण्ड में इस सर्वेक्षण की अवधि एक से डेढ़ महीने होगी।

इस अवसर पर अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ0 अमिता उप्रेती ने कहा की प्रदेश् सरकार वर्ष 2024 तक टी0बी0 उन्मूलन के लिए वचनबद्ध है और इस तरह के सर्वेक्षण भविश्य की कार्ययोजनाओं को बनाने मे मील का पत्थर साबित होगें। राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डा0 वी0 सी0 काला ने कहा कि  प्रदेश् सरकार द्वारा कई टीबी उन्मूलन में कई तरह की योजनाओं मेडिकल कॉलेजों में डी0आर0टी0बी0 की स्थापना, जनपदों में सी0बी0 नैट की स्थापना, टी0बी0 क्लिनकों का उच्चीकरण में कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इन योजनाओं को बिना जन सहभागिता के करना संभव नही है जिसमें उनमूलन हेतु सभी संगठनों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर माइक्रोबायोलिस्ट प्रशांत चौधरी, आई0ई0सी0 अधिकारी अनिल सती,सहायक निदेशक अनूप ममंगाई, श्री सौरभ सहगल, टी0एस0यू0 से श्रीमती नूतन मिश्रा, श्रीमती कुमुद बिष्ट आदि मौजूद

देवभूमि खबर

Related articles