आश्वासन पर आंगनबाड़ी महिलाओं का आंदोलन स्थगित  

आश्वासन पर आंगनबाड़ी महिलाओं का आंदोलन स्थगित  
Spread the love

देहरादून। दो माह से धरने प्रदर्शन पर डटी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के इस आश्वासन पर कि सरकार बर्खास्त की गयी सभी 275 कार्यकत्रियों की सेवांए बहाल कर देगी तथा उनकी मांगों को लेकर एक माह में समिति बनायी जायेगी के बाद आंदोलनकारी महिलाओं ने अपना आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दो माह से यह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपना मानदेय 18 हजार करने व सरकारी कर्मचारी घोषित करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थी। लेकिन सरकार उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी। बल्कि इसके विपरीत सरकार यह कहकर कि उनके आंदोलन के कारण अनेक जनहित की योजनाएं बाधित हो रही है तथा कई विभागों के काम ठप हो गये है। इसके चलते सरकार ने 275 महिलाओं को बर्खास्त कर दिया था।
इस आंदोलन कोे लेकर आज प्रीतम सिंह ने प्रतिनिधि मडंल के साथ सीएम त्रिवेन्द्र से मिलकर उनकी बात सुनने व बर्खास्तगी जैसी कार्यवाही न करने का अनुरोध किया था। इस मामले में आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भाजपा महानगर अध्यक्ष और मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी उनसे बातचीत की और आंदोलन खत्म करने को कहा। उन्होने उन्हे भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गौर करेगी।
इस आश्वासन के बाद आंदोलन की अगुवाई कर रही रेखा ने बताया कि अभी आंदोलन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। अगर सरकार ने एक माह में समिति नहीं बनायी और उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह फिर 10 मार्च से आंदोलन शुरू कर देंगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने अनशन पर बैठी महिलाओं को जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त करवाया। इससे पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट से इन आंदोलनकारियों ने भाजपा महानगर कार्यालय जाकर मुलाकात की थी।

देवभूमि खबर

Related articles