एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया प्रतियागिता का उद्घाटन

हरिद्वार।देवभूमिखबर। वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एण्टी सबोटाज कम्पयूटर श्वान प्रतियागिता का पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसएसपी ने किया।
पुलिस प्रतियोगिताओं के खेल कलैण्डर के क्रम में जनपद हरिद्वार को इस वर्ष अन्तर जनपदीय पुलिस वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी वीडियोग्राफी एण्टी सबोटाज कंप्यूटर श्वान प्रतियागिता का दायित्व प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में क्रमशः विधि विज्ञान लिखित में हैण्डलिंग व पैकिंग, क्राईम इन्वेस्टीगेशन, रूलस प्रोसीजर एवं कोर्ट जजमेन्टस मैडिकोलीगल, अंगूली चिन्ह, फोटोग्राफी, हुलिया बयान, निरीक्षण घटनास्थल, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, कम्पयूटर इवेन्ट प्रथम (लिखित), कम्पयूटर इवेन्ट द्वितीय (टाईपिंग), कम्पयूटर इवेन्ट तृतीय तृतीय एण्टी सबोटाज, प्रयोगात्मक एवं मौखिक डाॅग स्क्वायड से सम्बन्धित प्रतियोगिता सम्पादित की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सी रवि शंकर को करना था पर गढ़वाल आयुक्त की हरिद्वार में बैठक होने के कारण मुख्य अतिथि एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस द्वारा विधिवत् शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एण्टी सबोटाज, कम्पयूटर श्वान इत्यादि आज की आवश्यकता बन गई है। क्यांेकि समय-साथ जटिलता आम जीवन और पुलिसिया कार्यवाहियों में बढ़ती जा रही है। जिनसे समय से निपटने के लिए इनकी आवश्यकता बढ़ती जा रही है। प्रतियोगिता का समापन 7 फरवरी को अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा किया जायेगा। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में जनपद, वाहनियों इकाइयांे की 19 टीमों द्वारा प्रतिभाग

