नौगांव पुलिस ने क्वारंटीन किए गए दो युवा घरों के बाहर घूमते मिलने पर मुकदमा दर्ज किया

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। नौगांव में कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए होम क्वारंटीन किए गए दो युवा घरों के बाहर घूमते मिले। इस पर पुलिस ने मुराड़ी गांव में दो युवकों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं देवाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को नौगांव चौकी पुलिस ने मुराड़ी गांव पहुंचकर होम क्वारंटीन में रखे लोगों की पड़ताल की तो दिल्ली से लौटे स्पप्निल और पानीपत से लौटे रोहित घरों पर नहीं मिले। वह घर के आसपास घूमते मिले। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 एवं 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चैकी इंचार्ज एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि जल्द ही इन दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं देवाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर त्रिकोट बुरजोला के दर्शन सिंह, किशन राम, विजेंद्र सिंह व नरेंद्र लाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया किया। थराली थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अगर कोई अनावश्यक घूमता नजर आया तो कानूनी कार्रवाई होगी।

देवभूमि खबर

Related articles