लाॅक डाउन को लेकर जनपद में प्रशासन सतर्क,सैनिटीजिंग औऱ भोजन वितरण जारी

लाॅक डाउन को लेकर जनपद में प्रशासन सतर्क,सैनिटीजिंग औऱ भोजन वितरण जारी
Spread the love

पौड़ी।जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य संपादित किये जा रहे है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/ क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। जबकि नगर निकाय के कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में जुटी है। स्वजल की ओर से भी ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सफाई एवं दवाई का छिडकाव किया जा रहा है। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तहसीलों एवं नागर निकाय क्षेत्रों में संनिर्माण श्रमिकों, व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिक, बीमार, गर्भवती महिलाओं व रोजमर्रा के कार्यो से जीविकोपार्जन करने वालों को खाद्यान पैकेट वितरण किया।

देवभूमि खबर

Related articles