नई टिहरी बौराड़ी में 28 मार्च से लगातार 24 वे दिन जरूरतमन्दों के लिए जागरूक साथियों की किचन जारी
टिहरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। जिसके चलते बेसहारा और श्रमिकों को राहत देने के लिए तमाम समाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लॉकडाऊन के कारण देश मे जरूरतमन्दों को राशन और भोजन कराने के लिए कई स्वयं सेवी संस्थाए आगे आ रहे हैं वंही नई टिहरी के कुछ जागरूक साथी पूर्व सैनिक, उत्तराखण्ड सचिवालय मे सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेंद्र रतूडी, श्री लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, श्री रमेश प्रसाद रतूडी, प्रवीण भट्ट ने मिलकर भरन पोषण की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई। 28 मार्च से लगातार 24 वे दिन नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन मे सुबह 12.30 बजे से दिन मे 1.30 एव शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे तक भोजन के व्यवस्था अनवरत जारी है। उत्तराखण्ड सचिवालय मे सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेंद्र रतूडी ने बताया कि सब साथियों ने निर्णय लिया है कि शहर में असहाय एव लाकडाऊन के कारण फसे मजदूरो गरीबों के लिए किचन अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अन्य सक्षम लोग द्वारा भी इस पुनीत कार्य मे सहयोग किया जा रहा है। सहयोगी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने बताया इस व्यवस्था में कई लोग आर्थिक तौर कुछ राशन, गैस इत्यादि उपलब्ध कराकर ,कोई श्रमदान कर अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।

