HTML tutorial
HTML tutorial

चमोली प्रशासन की पहल आॅफलाईन रहकर सरकारी स्कूलों के बच्चे घर बैठे कर सकेंगे,पढाई सुविधाविहीन क्षेत्रों के लिए नोट्स सुविधा

चमोली प्रशासन की पहल आॅफलाईन रहकर सरकारी स्कूलों के बच्चे घर बैठे  कर सकेंगे,पढाई सुविधाविहीन क्षेत्रों के लिए नोट्स सुविधा
Spread the love

चमोली।लाॅकडाउन अवधि में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब घर बैठे पढाई कर सकेंगे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की पढाई के लिए तत्काल आॅफलाईन मोबाइल ई-लर्निग व्यवस्था शुरू की जा रही है ताकि इन बच्चों को भी घर पर रहते पढने की सुविधा मिल सके। विद्यार्थी या उनके अभिभावकों बस एक बार को छोटी छोटी ई-लर्निंग ओडियो/वीडियों डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नेटवर्क की आवश्यकता नही रहेगी। आॅफलाईन रहकर भी बच्चे पढाई कर सकेंगे। 
गुरूवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली।  उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और विशेषज्ञ टीचरों के माध्यम से प्रत्येक कक्षा के किन्ही दो कठिन विषयों में ई-लर्निंग ओडियो/वीडियों तैयार की जाए और व्हेटसेएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को पढाया जाए। ताकि लाॅकडाउन में बच्चों की पढाई बाधित न हो और घर बैठे ही अपनी पढाई कर सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढाने के लिए सभी अध्यापकों से चैपटर का रोस्टर निर्धारित कराया जाए और रेन्डमली फोन करके बच्चों से पढाई का फीडबैक भी लें। प्रत्येक 15 दिनों में बच्चों का टेस्ट लेने के लिए जिला स्तर से टेस्ट पेपर भी तैयार करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि लाॅकडाउन से बच्चों की पढाई में ज्यादा व्यवधान न हो इसके लिए आॅफलाईन मोबाइल ई-लर्निंग की अस्थाई व्यवस्था की जा रही है। एक बार ओडियो/वीडियों डाउनलोड करने पर बच्चे आॅफलाईन भी इस वीडियों को कई बार देखकर अपनी पढाई कर सकते है। जिन क्षेत्रों बिलकुल ही नेटवर्क नही है उन क्षेत्रों में बच्चों को नोट्स उपलब्ध कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लाॅकडाउन अवधि में बुक विक्रेताओं की दुकानें को खुलने की छूट प्रदान की गई है। अभिभावन बुक विक्रेताओं से किताब और काॅपियां भी ले सकते है। 
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विशेषज्ञ अध्यापकों के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक दो विषयों पर आधारित प्रत्येक अध्याय की मोबाईल ई-लर्निंग ओडियो/वीडियो तैयार कराई जा रही है और जल्द ही ई-लर्निंग ओडियो/वीडियों को व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र एक बार इसे डाउनलोड करके आॅफलाइन रहकर भी पढाई कर सकते है। जिला प्रशासन के इस कदम से जहाॅ विद्यार्थियों में खुशी की लहर है वही अभिभावक भी जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त कर रहे है।

देवभूमि खबर

Related articles