सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने लगाई फांसी , डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने लगाई फांसी , डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Spread the love

देहरादून। राजपुर पुलिस सिटी कंट्रोल सूचना प्राप्त हुई कि सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय फ़ोर्स के मौके पर पहुँच बच्चे को फंदे से उतारकर 108 के माध्यम से कोरोनेशन हॉस्पिटल रवाना किया गया जहाँ उसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। बच्चे का नाम आदित्य सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह नि0 ग्राम सालान थाना राजपुर उम्र 13 वर्ष है। मृतक अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही खेल रहा था, पिताजी माली के काम से बाहर गए हुए थे तथा माता एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है, दोनो बच्चे घर पर अकेले थे। छोटा बच्चा टीवी पर कार्टून देख रहा था, मूवी देखने को लेकर दोनो बच्चों में कहा सुनी हुई ।मृतक बच्चे ने डराने के इरादे से घर मे रखा दुपट्टा का फंदा बनाकर उस पर लटक गया।छोटा बच्चा घबराकर आस पास के लोगों का जब तक बुलाता उसकी मृत्यु हो चुकी थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि इनका घर पहाड़ी पर एकांत में बना है करीब 200 मीटर की दूरी पर अन्य घर बने हैं, मोके पर एफएसआई टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए ।उन्होंने बताया कि जांच में किसी अपराध का होना नही पाया गया है, मृतक बच्चे का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles