कांग्रेस हमेशा गरीब मजलूमों की हितेषी रही है :लाल चन्द शर्मा

कांग्रेस हमेशा गरीब मजलूमों की हितेषी रही है :लाल चन्द शर्मा
Spread the love

देहरादून।लॉक डाउन के चलते सरकार ,स्वयं सेवी संस्थायें और राजनीतिक दलों की रसोई जरूरतमन्दों को पहुंचा रहे है राशन और भोजन। कांग्रेस सोनिया रसोई का कॉन्सेप्ट लगातार चला रही है और इससे आम लोगो के साथ ही जरूरतमन्दों को लाभ भी मिल रहा है। आज से एमडीडीए डालनवाला के सामुदायिक भवन में इसके शुभारम्भ मौके पर पहुँचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब मजलूमों की हितेषी रही है हमने सदैव ही गरीब की जरूरतों के हिसाब से ही योजनाएं बनाई हैं।। कोंग्रेस नेताअशोक वर्मा ने कहा कि सोनिया जी के आह्वान पर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आज जरूमन्दों के कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा है। कांग्रेस के पूर्व सचिव और सोनिया रसोई के सँयोजक टीटू प्रवीन त्यागी ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से ही क्षेत्र के जरूरतमन्दों की सेवा लगातार जारी है उन्होंने बताया कि आज सोनिया रसोई में लगभग 300 पैकेट पका भोजन 100 पैक्ट कच्चा राशन के पैकेट ओर 300 मास्क ओर सेनेटॉयज़र्स वितरित किये गए।अब सोनिया रसोई के माध्यम से हमने हर रोज जब तक लॉक डाउन खुल न जाये तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। हम सब मिलकर इसको लगातार जारी रखेंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,आनंद त्यागी, महानगर सेवादल अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल,युवक कोंग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रोबिन त्यागी,प्रदेश महासचिव विनीत प्रसाद भट्ट,राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन,अजय कुमार ,प्रदीप नेगी,अरविंद नेगी ,सिद्धार्थ अग्रवाल, पिंटू मोर्य, डेविड मोहसिन आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles