लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने किया विरेन्द्र सिंह रावत का ऑडियो वीडियो लांच 

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच और क्लास वन रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत (जिन्हें  कई अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है) के जीवन पर बना गाना और उनके द्वारा किया गया संघर्ष और उपलब्धियों को 5 मिनट के इस ऑडियो वीडियो के माध्यम से प्रकाषित किया गया है। इस गाने की प्रस्तुति गीता रावत ( धर्मपत्नी विरेन्द्र सिंह रावत ), गायक सुनील मंमगाई, लेखक पूरब सिंह नेगी, संगीत बिग बी हिल टॉप स्टूडियो, निदेशक वीरू के द्वारा  6 महीने की मेहनत करके तैयार किया है। उद्घाटन के अवसर पर गीत के रियल फुटबाल हीरो विरेन्द्र सिंह रावत, देहरादून फुटबाल अकैडमी के मैनेजर विमल सिंह रावत उपस्थित रहे। इस ऑडियो वीडियो को स्वर कोकिला संगीता ढोंडियाल जी द्वारा कोरोना काल मे 3 लोगों की उपस्थिति मे प्रकशित किया गया। वीरेंद्र रावत जी ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए पहले से प्रस्तावित किसी बड़े कार्यक्रम को छोड़ कर संगीता जी के निवास पर ही 3 लोगों के बीच इसका विमोचन हुआ।

देवभूमि खबर

Related articles