उपनिरीक्षक ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान
चमोली।चमोली में पुलिस कर्मी ने मानवता का परिचय देते हए रक्त दान कर जिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती महिला की जान बचाई।
एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव चौहान को फ़ोन से सूचना प्राप्त हुई कि चंदू लाल, पुत्र- बाली लाल, निवासी ग्राम-मोख मल्ला, विकासखंड घाट की गर्भवती पत्नी के शरीर में खून की कमी होने के कारण स्वास्थ्य खराब है व B निगेटिव ब्लड ग्रुप के रक्त की तत्काल आवश्यकता है जिसके कारण उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।
उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक संजीव चौहान द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय में पहुँच कर रक्तदान कर महिला की जान बचाई। महिला व उसके परिजनों द्वारा उपनिरीक्षक संजीव चौहान का सहृदय धन्यवाद किया गया।

