45 पॉजिटिव ,राज्य में संक्रमित मरीज 3093, स्वस्थ हुए 2502
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में बढ़ोतरी और कमी का दौर चल रहा है। आज प्रदेश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3093 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, उत्तरकाशी में 5 ,पौड़ी में 1,टिहरी में 1 ,नैनीताल मे 4, अल्मोड़ा में 2,बागेश्वर में 6,उधमसिंहनगर में 17 संक्रमित केस मिले है। 2502 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। 42 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

