HTML tutorial
HTML tutorial

उजपा की महिला जिलाध्यक्ष बनी रागिनी भट्ट

Spread the love

टिहरी। जन एकता पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै ने जनपद टिहरी गढ़वाल की महिला सेल की जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट को नियुक्त किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान में बीडीसी मेंबर रागिनी भट्ट ने रविवार को ही पार्टी की जुड़ी। लंबे समय तक भाजपा से जुड़ी रहीं रागिनी भट्ट को पंचायत चुनाव में पार्टी ने प्रमुखों के चुनाव में दर किनार कर दिया था। तब से ही रागिनी भट्ट पूर्व काबीना मंत्री के खेमे के संपर्क में आ गई थी। महिला जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रागिनी भट्ट ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं का उपभोग मात्र वोट बैंक समेटने व चंदे तक सीमित रखने का आरोप लगाते हुये कहा कि क्षेत्रीय विधायक की परिक्रमा न करने का खामियाजा उन्हें पंचायत चुनाव में भुगतना पड़ा। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने उजपा की सदस्यता ग्रहण कर आगामी चुनाव में पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पत्रकार वार्ता में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने यहां की जनता को हमेशा छलने का काम किया। कहा कि क्षेत्रीय दलों का दौर है। राष्ट्रीय दल एक-दूसरे पर कुछ न करने का आरोप लगाते हुये बेरोजगार युवाओं को छलने का काम करते रहे हैं। विकास के नाम पर लगातार छलावा किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में टिहरी में जो विकास के काम हुये हैं। उन्हें अपना बताकर जनता को भ्रमाने का काम किया जा रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है। पार्टी को पूरे प्रदेश में विस्तारित कर अन्य मोर्चों का गठन के साथ लगातार सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से जोड़ने का काम लगातार किया जायेगा। उजपा के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि पार्टी टिहरी में सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ाने का काम करेगी। अन्य जनपदों में पार्टी बैठकें कर पार्टी का विस्तार करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय दलों के छलावे से बाहर आने की अपील जनता से करते हुये कहा कि क्षेत्रीय दलों को मौका दें। विकास घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर उजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद विष्ट, बलबीर नेगी, देवेंद्र दुमोगा, आनंदी नेगी, भूपेंद्र रावत, डीपी चमोली, इन्होंने थामा उजपा का दामन, कहा भाजपा ने अंतिम पंक्ति में बैठाकर की उपेक्षाभाजपा को छोड़कर उजपा में आये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित रतूड़ी, भाजपा के पूर्व महामंत्री अमित तोपवाल, राकेश गुनसोला, आशीष भंडारी, संजय गुनसोला, जगवीर रावत, परमजीत राणा, आशीष राणा, भगवान सिंह नेगी, अजय पंवार, आजाद चैहान, संदीप चैहान, नंद किशोर, हरपाल पंवार, जसवीर रावत, द्विजेश बडोनी, शैलेंद्र उनियाल, अरूण पंवार, नितिन कुमार, अनुदीप रांगड़, विकास पुंडीर, नरेंद्र मोहन भट्ट, अनुपम भट्ट, सुरेंद्र रावत, विकास कुमार आदि ने भाजपा पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा कहती है कि विकास आखिरी आदमी तक पहुचायेंगे। उजपा में शामिल हुये यह भाजपाई वहीं आखिरी पंक्ति के लोग हैं। जिनके विकास का दावा किया जाता हैं। काम व चंदे में सबसे आगे कर दिया जाता है और विकास में आखिरी पंक्ति में बिठा दिया जाता है। पंचायत चुनाव में उपेक्षा के शिकार हुये भाजपाई आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक को लेकर लामबंद होते दिखे हैं। एनएसयुआई के हरीश उनियाल भी उजपा में शामिल हुये।फोटो कैप्शन-6 एनटीएच 21-भाजपा से नाता तोड़ उजपा में शामिल हुये लोगों ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै को मजबूत करने का किया आह्वान

देवभूमि खबर

Related articles