HTML tutorial
HTML tutorial

मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार में आम भारतीय ज्यादा सुरक्षित है :नरेश बंसल

Spread the love

देहरादून। 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने नरेंद्र नगर विधानसभा एवं ऋषिकेश विधानसभा की वर्चुअल रैली का संबोधन किया गया। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।उनके नेतृत्व वाली भारत सरकार 2.0 ने 1 साल के सफलतापूर्वक कार्यकाल मे अनेक उपलब्धियां तथा सफलताएं शामिल है । उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों में सर्वप्रथम विश्वव्यापी कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट से भारत की अविश्वसनीय लड़ने की क्षमता का उल्लेख किया है कि किस प्रकार भारत देश अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से कोरोना को काफी हद तक रोकने में सफल रहा जबकि मेडिकल सुविधाओं तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न देश जैसे अमेरिका, इटली, फ्रांस ने भी कोरोना के आगे घुटने टेक दिए वहीं भारत अपने पूर्व निर्धारित योजनाओं के चलते कोरोना से लड़ने में अग्रणी रहा है और विश्व में प्रशंसा भी हासिल कर चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार में आम भारतीय ज्यादा सुरक्षित है भारत की सीमाएं पूर्ण तरह से सुरक्षित हैं चीन से सीमा विवाद में भी भारत चीन को साफ-साफ कड़े शब्दों में आगाह कर चुका है कि विस्तार वाद को लेकर वह भारत में महत्वकांक्षी निगाहें ना रखें अन्यथा परिणाम गंभीर होगे। चीन से व्यापार भी अब भारत सीमित कर रहा है तथा भारत सरकार ने चीन की बहु प्रचलित 59 एप्स कैसे टिक टॉक, यूसी ब्राउजर प्रतिबंधित करके चीन को करारा झटका पहुंचाया है।अन्य सरकारी गैर सरकारी औडर ,टेंडर से चीन से हटा लेना चीन पर डिजिटल व आर्थिक स्ट्राइक है। उन्होंने सीमा पर भी चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद जवानों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा चीन के 40 से अधिक सैनिकों के भारतीय सैनिकों द्वारा मारे जाने पर व अपनी भूमि मे न घुसने न देने पर गर्व भी किया है।अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताई जिसमें सबसे पहले कश्मीर में आजादी से चली आ रही 370 व 35ए धारा को हमेशा के लिए समाप्त करके कश्मीर के नागरिकों का जीवन आसान और सरल बना दिया उन्होंने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री रह चुके स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,अशोक सिंहल समेत करोडों हिन्दुओं का एक सपना था जो आज पूरा हुआ है, अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बनना सुनिश्चित हुआ है तथा मुस्लिम समाज में व्याप्त सामाजिक बुराई तीन तलाक को अपराध घोषित कर इस कुरीति को समाप्त किया जिससे मुस्लिम महिलाओं को गर्व से तथा सम्मान से जीने का अवसर प्राप्त हुआ है उन्होंने आगे कहा कि Vocal for local अभियान के जरिए हमें आत्मनिर्भर बनना होगा तथा विदेशी उत्पादों का उपयोग समाप्त करना होगा।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत हुनर है तथा युवाओं को अवसर दिए जाने की प्राथमिकता रखते हुए पीएमकेवीवाई के तहत 21543 युवाओं की ट्रेनिंग दी गई तथा 8290 युवाओं को रोजगार मिला पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने होमस्टे से ग्रामीण पर्यटन को मजबूती दिलाई है अब तक 2100 होमस्टे पंजीकृत हो चुके हैं तथा भविष्य में और अधिक पंजीकृत होंगे आगे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का हब बनकर सबके सामने उभरा है पिछले 2 सालों में 220 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हुई है नेशनल फिल्म अवार्ड में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड भी मिल चुका है इसी तरह महिला सशक्तिकरण के तहत 82062 महिलाओं को गैस परियोजना द्वारा लाभ पहुंचाया गया है तथा महिला समूह को ₹5लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है।अपने संबोधन के अंत में श्री बंसल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के वक्तव्य को दोहराया गया की “हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिए जागृत रहिए जागरूक रहिए”उन्होंने कोरोना संकट काल मे राज्य वासियों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।
दोनो वर्चुअल रैली में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बीजेपी उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मेयर ऋषिकेश अनीता मंगाई,भाजपा जिला अध्यक्ष देहरादून शमशेर पुंडीर,विनोद रतुडी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नगर , देहरादून जिला महामंत्री अरुण गोयल,देहरादून जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल ,नलिन भट्ट महामंत्री नरेन्द्र नगर,दायित्वधारी भरत राम कोठारी एवं कृष्ण कुमार सिंघल तथा दोनो विधान सभा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या मे आम जनता ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles