HTML tutorial
HTML tutorial

ईद उल अजहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर गाइडलाइन जारी किये जाने के सम्बन्ध में सीएम को प्रेषित किया पत्र

Spread the love

आज जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता करने के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आस्वस्त किया गया।
सम्बंधित विषय पर 👇

सेवा में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा जिलाधिकारी देहरादून उत्तराखण्ड

विषय: ईद उल अजहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर गाइडलाइन जारी किये जाने के सम्बन्ध में।

माननीय जैसा कि आपको ज्ञात है के 1 अगस्त 2020 को ईद उल जुहा का मुबारक त्यौहार है, जो के मुस्लिम समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस वर्ष COVId 19 महामारी के चलते ईद उल फितर पर भी ईदगाह में प्रशासन की और से अनुमति नही मिल पाई थी, परन्तु अब जब स्तिथि सरकार की और से नियंत्रण में है, और लॉकडाउन में भी ढील दे दी गयी है, जैसा कि सरकार का आदेश है के यह चरण अनलॉक का है, जिसके समय में सामाजिक कार्यक्रम अनलॉक के आदेश का पालन करते हुए सभी तरीके से किये जा रहे है। इस स्तिथि में माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुमति की गुजारिश है,

निम्न बिंदुओ को लेकर:

  1. ईदगाह में नमाज़ की अनुमति प्रदान की जाये, और ईदगाह की जितनी भी कैपेसिटी है उसके हिसाब से सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए नमाज़ अदा करने दी जाये।
  2. जिन जिन मस्जिदों में पहले से ईद की नमाज़ होती आयी है और जहां पर अब सोशल डिस्टनसिंग के साथ नमाज़ ए जुमा अदा किया जा रहा है वहां पर भी ईद की नमाज़ अदा करने दी जाए ।
  3. हर वर्ष की तरह कुर्बानी के लिए दूसरे प्रदेश से जानवरों को लाया जाता है, जो गरीब किसानों का एक मुख्य आय का स्रोत भी है, और उन्हें ला कर एक फिक्स जगह मंडी में बेचा जाता है उसका भी उचित प्रबंध किया जाये।
  4. अक्सर प्रदेश की सीमाओं पर कुर्बानी के जानवरों को लाते वक़्त असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जाता है, जिसकी वजह से समुदाय के बीच टकराव की स्तिथि उत्पन्न होती है, कृपया कर इस वर्ष पहले से ही निर्देश हर प्रदेश की सीमा पर लगी चौकियों पर पहले से ही जारी कर दिए जाएं जिससे बेहतर माहौल बना रहे।

उचित व्ययस्था करना सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है और उसका पालन करना समाज की जिम्मेदारी इन दोनों उपयुक्त बातों को मद्देनजर रखते हुए कृपया कर सरकार व प्रशासन निर्देश जारी करे।

आज़ाद अली,विशेष आमंत्रित सदस्य,कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड,अब्दुर रज्जाक,विशेष आमंत्रित सदस्य,कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड,इलियास अंसारी,पार्षद,शहीद भगत सिंह कालोनी,मुकीम अहमद उर्फ भुरा
पार्षद,लोहियानगर,मौलाना इफ्तिखार अहमद
जमीयत उलेमा ए हिन्द,महासचिव देहरादून

देवभूमि खबर

Related articles