HTML tutorial
HTML tutorial

बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने किया यूपीसीएल कर्मियों को निशुल्क होमियोपैथी दवा का वितरण

बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने किया यूपीसीएल कर्मियों को निशुल्क होमियोपैथी दवा का वितरण
Spread the love

विकासनगर।बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन ने उत्तराखंड आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कोविड -19 में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा का वितरण उत्तराखण्ड पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड कार्यालय विकासनगर में डॉ पंकज गौतम (सत्या होम्योपैथिक क्लिनिक, कैनाल रोड, हरबर्टपुर ) के माध्यम से विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे यूपीसीएल कर्मियों को निशुल्क रूप से कराया ।

राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। दवा वितरण के अवसर पर बंकिम मैमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन के सरंक्षक नवप्रभात ने कहा कि क्षेत्र की जनता को कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है ।थ्रर्मल स्केनिंग कैम्प्स की सफलता और धर्मस्थलों में हैण्डफ्री सेनेटाइजिंग मशीनें इसी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लगवाई गई हैं। अब जनता को कोविड-19 से बचाने के लिए उनके द्वारा निशुल्क दवा वितरण करा कर जनता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है 7उन्होंने कहा कि भविष्य में भी और कैंप भी लगाए जायेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि यूपीसीएल कर्मियों ने विद्युत व्यवस्था को सुचारु रख कर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। ऎसे में उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर किया जाए, ये जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles