HTML tutorial
HTML tutorial

पंजीकृत उच्चतम मूल्यांकन के तीन लेख पत्रों की अन्तरिम सम्पत्ति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

पंजीकृत उच्चतम मूल्यांकन के तीन लेख पत्रों की अन्तरिम सम्पत्ति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत उच्चतम मूल्यांकन के तीन लेख पत्रों की अन्तरिम सम्पत्ति का जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सीएम डेशबोर्ड के महत्वपूर्ण बिन्दु के.पी.आई के तहत प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के 304 राजपुर रोड मीडो प्लाजा एवं 05 बलबीर रोड के दो अन्तरिम सम्पतियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थलों के लेख पत्रों में सम्बन्धित के माध्यम से अन्तरित सम्पत्ति में स्थित वृक्षों का मूल्यांकन और निर्माण का मूल्यांकन सम्पत्ति के मूल्यांकन में सम्मिलित किया गया है। साथ ही सम्बन्धित प्रकरणों में शासकीय पत्राजादों(लेख पत्रों) एवं मौके पर अवस्थित सम्पतियों की स्टाम्प ड्यूटी भरी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डेशबोर्ड के महत्वपूर्ण बिन्दु केपीआई के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के स्थलीय निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे। उन्होंने सम्पत्ति सम्बन्धी सभी दस्तावेजों की आवश्यक जांच-पड़ताल करते हुए यथाशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश उपनिबन्धक स्टाम्प, लेखपाल एवं अन्य सम्बन्धितों को दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप निबन्धक रामदरस मिश्रा, अवतार सिंह, अरविन्द कुमार लेखपाल एवं राजस्व विभाग के साथ ही क्रेता एवं विक्रेतागणों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles