ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने किसानों के साथ किये जा रहे अत्याचार का किया विरोध

ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने किसानों के साथ किये जा रहे अत्याचार का किया विरोध
Spread the love

विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने नागरिक आपूर्ति विभाग के स्थानीय मार्केटिंग ऑफिसर द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे अत्याचार किया का कड़ा विरोध किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि स्थानीय नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी किसानों के शोषण में लगे हुए हैं सरकार ने एमएसपी ₹18.68 पैसे धान की खरीद हेतु तय किया है और अपनी मेहनत का यह पैसा हासिल करने के लिए किसान को संबंधित विभाग के एमओ लगातार तंग कर रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव भास्कर चुगने ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पूरी तरह से निंदनीय है। किसान से रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने के बाद उसको रिसीव नहीं दी जाती 10, 10 दिन तक तो कर नहीं दिया जाता और टोकन ना मिलने के कारण किसान को अपनी ही फसल का पैसा हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है और परेशान होना पड़ता है।

ऐसा लगता है कि एमएसपी पर धान खरीदने से बचने के लिए और दलालों को 13 14 और 15 रुपए में धान खरीदने का अवसर देने के लिए इस तरह की हरकतें अधिकारी किसान के साथ कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की किसान हित में बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के अधिकारी वास्तव में किसान का शोषण कर रहे हैं किसान जब अपना पैसा मांगने जाता है जो कि टोकन देने पर ही मिल सकता है वही किसान को नहीं दिया जाता बल्कि उसे बुरा भला कहा जाता है और कहा जाता है कि जाओ जहां से मर्जी टोकन ले लो हम नहीं देंगे, जोकि ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन सहन नहीं करेगी
एसोसिएशन अति शीघ्र प्रकरण को जिलाधिकारी एवं शासन के समक्ष ले जाएगी और साथ ही मानव अधिकार आयोग में भी इस प्रकरण पर मुकदमा नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के विरुद्ध दायर किया जाएगा।

इस मौके पर ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग के साथ किसान इकबाल अहमद ,यश चौहान ,समीर खान ,महेंद्र, सुशील, अकबर आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles