भाजपा ने किया उद्धव ठाकरे सरकार का पुतला दहन

भाजपा ने किया उद्धव ठाकरे सरकार का पुतला दहन
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल

नैनीताल। जनपद नैनीताल के भीमताल में भाजपा मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे पर उद्धव ठाकरे सरकार का पुतला फूंका गया । वह मुंबई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई ।यहाँ बता दें एक चैनल के संपादक को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और पुलिस का व्यवहार अशोभनीय था साथ ही महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से चैनल के संपादक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।जो कि पत्रकारिता का हनन है

भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमताल मनोज भट्ट ने कहा महाराष्ट्र सरकार की गुंडागर्दी चल रही है जब वह सरेआम संपादक को जोर जबरदस्ती कर गिरफ्तार कर सकते हैं तो आम नागरिक के साथ क्या सलूक करेंगे इसके विरोध में आज तिकोनिया चौराहे में र्प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।इस मौके पर महिला मोर्चा ने भी महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

देवभूमि खबर

Related articles