आयुक्त कुमांऊ श्री अरविन्द सिंह हयांकी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
रूद्रपुर ।आयुक्त कुमांऊ श्री अरविन्द सिंह हयांकी ने आज विडियो काॅन्सफ्रेन्सिंग के माध्यम से विकास कार्यों, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना तथा मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व न्यायालय में लम्बित वादों, पेंशन प्रकरणों, पदोन्नति प्रकरणों के सम्बन्ध में कुमांऊ मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना के तहत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन योजनाओं में धनराशि व्यय नही हुई है उन्हे शीर्ष प्राथमिकता के साथ व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि लम्बित योजनाओं को विभाग आपस में समनव्य स्थापित करते हुए शीघ्र निस्तारण करें। उन्होने कहा कि न्यायालय में जो वाद लम्बित है उन वादों को शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनमानस को कोई सम्स्या न हो।
जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने आयुक्त को अवगत कराया है कि जिला योजना में जनपद का 50 करोड़ बजट निर्धारित है जिसके सापेक्ष 40 करोड़ 81 लाख प्राप्त हुआ है, जिसमें से 35.35 करोड़ विभिन्न विभागों को अवमुक्त किया जा चुका है। अभी लगभग 5 करोड़ की धनराशि शेष है। उन्होने बताया कि विभागों द्वारा बजट मांग की पत्रावली प्राप्त हो चुकी है जिन्हें अतिशीघ्र अवमुक्त कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा जिला योजना की धनराशि से 50 प्रतिशत धनराशि व्यय किया जा चुका है। उन्होने बताया कि रोजगार योजना पर प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है ताकि उनके कार्य निरन्तर सुचारू रहे और उन्हे मार्च तक पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने बताया कि फूड आवास के कार्य भी निरन्तर गतिमान है जिसका बजट अभी शेष है जिसे कार्य पूर्ण होने तक व्यय कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि राज्य सेक्टर के अन्तर्गत 177 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 136 करोड़ की धनराशि व्यय हो गई है। उन्होने कहा कि एक चार का अवशेष है जो विधायक निधि से 17 करोड़ है। उन्होने कहा कि विधायको द्वारा प्रस्ताव आने पर उक्त धनराशि भी व्यय कर दी जायेगी। केन्द्र पोषित द्वारा जनपद को 129 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 94 करोड़ व्यय कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग का अन्ध निवारण, कुष्ठ निवारण एवं से सम्बन्धित 17 लाख का बजट व्यय होना शेष है जो कि कोविड-19 के कारण शिविर का आयोजन नही हो पाया जो अब शीघ्र शिविरों का आयोजन कर शेष धनराशि व्यय कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 2017 से 2019 में की गयी कोई घोषणा जनपद स्तर पर लम्बित नहीं है, उन्होने बताया कि वर्ष 2019-20 की घोषणाओं में से कुछ शासन स्तर पर लम्बित है अन्य पर कार्य जारी है। उन्होने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार में जनपद का 200 का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें से 81 स्वीकृत हो गऐं है, एवं 40 पर वितरण की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। उन्होने बताया कि उद्योग महाप्रबन्धक को कड़े निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें एवं 25 नवम्बर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होने बताया कि पीएमजी के अन्तर्गत 118 का लक्ष्य था जिसमें से 133 स्वीकृत की जा चुकी है एवं 84 पर वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा एससी/एसटी के लिए संचालित योजना के अन्तर्गत एससी के लिए 66 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 120 बैंको को भेज प्रेषित की गई है जिसमें से 40 स्वीकृत किए जा चुके है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग में रिक्त पद एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में आयुक्त को अवगत कराया।
इस अवसर पर डी0एफ0ओ0 डाॅ0 अभिलाषा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, अपर जिला अधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, डी0एस0टी0ओ0 ललित चन्द्र आर्या, महाप्रबन्धक उघोग चंचल बोहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 पी0 एस0 पंचपाल, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 अभय सक्सेना, कलक्ट्रेट प्रभारी नरेश दुर्गापाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

