HTML tutorial
HTML tutorial

एनयूजे-आई के लिये अफ़ज़ल हुसैन फौजी बने दूसरी बार नैनीताल नगर अध्यक्ष

एनयूजे-आई के लिये अफ़ज़ल हुसैन फौजी बने दूसरी बार नैनीताल नगर अध्यक्ष
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल

नैनीताल ।। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित की संस्तुति पर कुमाऊं मण्डल दिनेश जोशी के द्वारा नैनीताल के नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी को दूसरी बार फिर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

गौरतलब रहे कि श्री फौजी इससे पूर्व भी अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे है तथा संघठन के प्रति उनकी समपर्ण भावना से खुश होकर एनयूजे-आई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री फौजी की इस पद पर पुनः ताजपोशी की है। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित ने उम्मीद ज़ाहिर करी है कि श्री फौजी संगठन के हित मे समर्पित रहेंगे। श्री फौजी के मनोनयन पर उन्हें उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, उपाध्यक्ष गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार त्यागी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल सहित गिरीश जोशी, मनोज कुमार पांडेय, अरविंद मलिक, आशुतोष कोकिला, हल्द्वानी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनुराग वर्मा, निवर्तमान महामंत्री अजय चौहान, सुशील शर्मा, लालकुआ के निवर्तमान अध्यक्ष ओपी अग्निहोत्री, निवर्तमान महामंत्री मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ, रामनगर के निवर्तमान नगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, प्रवीण चोपड़ा, मण्डल प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, कमल जोशी सहित प्रांतीय, मंडलीय एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित करने के साथ ही उम्मीद जताई है कि श्री फौजी संगठन की कार्यकारिणी के गठन में सहयोग कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही पत्रकार हितों के लिये हमेशा ईमानदारी से प्रयासशील रहेंगे।
श्री फौजी ने जब पूर्व में भी अध्यक्ष पद सँभाला तो उन्होंने नगर के पत्रकारों के हित में कई कार्य किये।श्री फौजी के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर नगर के ही नही बल्कि प्रदेश से लेकर जिलों के तमाम पत्रकारों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

देवभूमि खबर

Related articles