HTML tutorial
HTML tutorial

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा आयोजित ईगास कार्यक्रम में लोगों ने जमकर खेला भेलू

वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा आयोजित ईगास कार्यक्रम में लोगों ने जमकर खेला भेलू
Spread the love

देहरादून।कैंट विधानसभा के अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी, सीमाद्वार क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत द्वारा आयोजित ईगास कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारियों ने दीये जलाकर भेलू खेलते व आतिशबाजी कर मिठाई, दाल के पकोड़े व अन्य पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेते हुए ईगास पर्व मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता ने सफ़ाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ भाजपा दिनेश रावत द्वारा समय समय पर क्षेत्र में इस तरह के पारम्परिक व पहाड़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमो का आयोजन करने पर आभार जताया ।

इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष श्री विनोद रावत, बूथ अध्यक्ष किरन रावत भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती उषा रावत , भाजपा नेता श्री हिम्मत भंडारी, श्री सुनील घिल्डियाल जी श्री अनिल सुंद्रियाल जी श्री कांता प्रसाद धौंडियाल जी श्री अरविंद पंत अनिल कुमार जी अशोक कुमार जी पवन मटा व श्री सौरभ राणा जी श्री बबलू जी समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles